71 साल की हुई बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल, इस फिल्म से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

खबरें अभी तक। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल अभिनेत्री हेमा मालिनी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर हेमा मालिनी को सभी जगह से शुभकामनांए मिल रही है। हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं।  जिनमें सौन्दर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। 16 अक्टूबर 1948 को जन्मी हेमा मालिनी एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म-निदेशक, नृत्यांगना और राजनेता हैं। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी ने फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1981 में हेमा ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया। वर्तमान में हेमा मालिनी मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा की सांसद हैं।