पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

खबरें अभी तक। करवा चौथ का त्यौहार सभी शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है। साल भर शादीशुदा महिलाएं इस त्यौहार का बड़ी ही बेसबरी से इंतजार करती हैं। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी करवाचौथ के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाती है।

तो आज आपकों कुछ ऐसी शादीशुदा अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो पहली बार करवाचौथ का त्यौहार मनाएंगी। इसमें सबसे पहला नाम आता है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका का शादी के बाद यह पहला करवा चौथ होगा। प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को हिंदू रीति रिवाज के साथ अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी।

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधी दीपिका पादुकोण भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। प्रियंका और दीपिका के अलावा सांसद और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां का भी यह पहला करवा चौथ है। नुसरत ने इस साल 19 जून को निखिल जैन से शादी की थी। नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी काफी सुर्खियों में रही।