मध्यप्रदेश में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

खबरें अभी तक। मध्यप्रदेश से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के गुना का है। यहां एक चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। महज चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर लगा है।

वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय व्यक्ति ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। फिलहाल मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।