पराली जलाने के मामलों पर ऐसे लगेगी रोक, 22 IAS अधिकारी करेंगे ये काम

खबरें अभी तक। पंजाब से लगातार पराली जलाने के मामले सामने आते है। इसी के चलते अब पंजाब सरकार ने पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए कमर कस ली है। पराली प्रदूषण रोकने के लिए पंजाब सरकार ने आईएएस (IAS) अधिकारियों की नियुक्ति की है।

बता दें कि पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह सभी अधिकारी ऐसे मामलों पर निगरानी रखेंगे। ताकि सूबे में पर्यावरण को साफ-सुथरा रखा जा सके। बता दें कि पंजाब में पराली जलाने पर रोक लगाने के बावजूद भी किसान अपने खेतों में पराली जला देते हैं।

इसी के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर, मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने 22 सीनियर आईएएस अधिकारियों को ऐसे मामलों की रोकथाम की निगरानी सौंपी है। यह फैसला मौजूदा खरीफ सीजन के दौरान पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लिया गया है। राज्य सरकार ने सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों के खेतों में पराली जलाने पर उनकी जवाबदेही तय करने का निर्णय लिया है।