B’Day Special: 65 साल की उम्र में भी कायम है रेखा की खूबसूरती

खबरें अभी तक। बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री रेखा आज 10 अक्टूबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रही है। 65 साल की उम्र में भी रेखा की खूबसूरती कायम है। यहीं वजह है कि रेखा आज की नई अभिनेत्रियों को खूबसूरती के मामले में टक्कर दे रही है। रेखा आज 65 साल की हो गई हैं लेकिन इसके बावजूद बढ़ती उम्र का मानो उनपर कोई असर ही नहीं हुआ है।

बता दें कि बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 में चेन्नई में हुआ था। रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। जबकि रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं। बचपन से ही रेखा को फिल्मी माहौल मिला। जिसके बाद रेखा ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।

वैसे तो रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम से की थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनकी प्रविष्टि फिल्म सावन भादों से हुई। रेखा ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मी जगत में रेखा के बेहतर प्रदर्शन और योगदान के लिए 2010 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।