पंचायतों के हजारों वार्ड मेंबर संभालेंगे ग्रामीण खेलों की जिम्मेदारी

ख़बरें अभी तक: हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के 19 हजार वार्ड सदस्य को ग्रामीण खेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि फिट इंडिया का अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान बनाए जाएंगे। प्रदेश में जितने भी वार्ड सदस्य हैं उन्हे ग्रामीण खेल और फिटनेस समन्वयक बनाया गया है। ऐसा करने से गांवों में खेल गतिविधियों और ग्रामीण युवाओं की शारीरिक फिटनेस और खेल गतिविधियां का विस्तार होगा।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के सचिव राहुल भटनागर ने इस संबंध में एक पत्र  प्रदेश के प्रधान सचिव सहित देश के अन्य राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को भी जारी कर दिया है। इस पत्र में लिखा है कि इस संबंध में प्रदेश सरकार ने क्या कदम अभी तक उठाए हैं? इसके बारे में केंद्र सरकार को अवगत कराने को कहा है। प्रदेश में कुल 3224 पंचायतें हैं। इन पंचायतों में करीब 19 हजार वार्ड मेंबर हैं। इनको ग्रामीण स्पोर्ट्स एंड फिटनेस समन्वयक बनाया गया है।

पंचायतों में ग्रामीण स्पोर्ट्स एंड फिटनेस समन्वयकों को विभिन्न आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों को फिटनेस के महत्व के बारे में समय-समय पर जानकारी देनी होगी। समन्वयकों को सभी ग्राम सभा में  फिट इंडिया अभियान की आइटम एजेंडे में लानी होगी। ग्राम सभा में शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारी अपनी प्रस्तुति देने जाएंगे। ग्राम पंचायत विकास प्लान में फिट इंडिया अभियान की गतिविधियों को शामिल करना होगा। बता दें कि फिट इंडिया अभियान की फोटो पंचायत घर, स्कूल और अन्य सामुदायिक भवनों में लगानी आवश्यक हैं।