अमित शाह की हरियाणा में होने वाली जनसभाओं में हुआ बदलाव, जानिए क्या बदलाव हुए

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को लेकर कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। यह बदलाव केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के चलते किया गया है। पहले अमित शाह की आज प्रदेश में कैथल, बरवाला, लोहारू और महम में चार जनसभाएं होनी थी, लेकिन अब अमित शाह तीन जनसभाएं ही करेंंगे। ये जनसभाएं कैथल, लोहारू और महम में होंगी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष 14 अक्तूबर को दोबारा हरियाणा आएंगे।

उस दिन टोहाना में रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। जबकि दोपहर एक बजे पंचकूला में कालका और पंचकूला विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद ढाई बजे वे करनाल पहुंचेंगे। जहां वे करनाल, इंद्री, असंध और नीलोखेडी विधानसभाओं को कवर करते हुए रैली करेंगे। शाम 4 बजे वे बादशाहपुर पहुंचेंगे। जहां गुरूग्राम, बादशाहपुर, पटौदी और बादली विधानसभा के कार्यकतार्ओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इस बार भाजपा प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए 40 स्टार प्रचारकोें को मैदान में उतारा गया है। इनमें करीब 18 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। वहीं भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम भी प्रदेश में हैं।