हरियाणा में कांग्रेस को लगा एक और झटका, अब इन्होंने ज्वॉइन की भाजपा

विधानसभा चुनाव के आते ही कांग्रेस को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं।  पंचकूला से कांग्रेस की बड़ी नेत्री अंजली बंसल ने पार्टी को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है। अंजली बंसल स्वर्गीय पूर्व विधायक डी.के बंसल की पत्नी हैं और वर्तमान में कांग्रेस के महिला मोर्चा में प्रदेश महासचिव पद पर थी।

इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश देवीनगर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के इन दोनों बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।