‘मजबूरियों के चलते बबीता ने भाजपा का झंडा थामा, हार के बाद समझ आ जाएगी’

ख़बरें अभी तक। चरखी दादरी: जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मतगणना के दिन हरियाणा में 75 पार का नारा देने वाले यमुना पार चले जाएंगे। क्योंकि भाजपा ने काम करने की बजाए लोगों को ठगने का कार्य किया है। चुनाव में जिस तरह से जजपा की लहर चल रही है, निश्चित रूप से दुष्यंत चौटाला सीएम बनने जा रहे हैं।

दिग्विजय चौटाला दादरी में पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। चौटाला ने कहा कि भाजपा दादरी में हारने के साथ ही जमानत जब्त का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। बबीता फौगाट की कुछ मजबूरियां रही हैं, इसलिए दुष्यंत का साथ छोड़कर भाजपा का झंडा थामा। चुनाव हारने के बाद उनको यह बात समझ आ जाएगी।

दिग्विजय ने कहा कि इस समय हरियाणा में 55 सीटों पर जजपा का भाजपा के साथ सीधा मुकाबला है। इसके अलावा अनेक सीटों पर कोई मुकाबले में नहीं हैं। इसलिए हरियाणा में जजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। दादरी से सतपाल सांगवान और बाढड़ा नैना चौटाला बड़े अंतर की जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते दादरी से जीत की चाबी निकलेगी।