दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल

ख़बरें अभी तक। दिल से संबधित बीमारियों का संबध कोलेस्ट्रॉल से होता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। लेकिन अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है तो ये कई बिमारियों का कारण बन सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में दिल से संबधित बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों पाए जाते हैं। हम अपने खानपान की आदतों में बदलाव करके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। हमें अपने आहार में कुछ ऐसी चीज़ो का सेवन करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहे।

आंवला, संतरा और मौसमी जैसे कई फलों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके साथ अगर आपको कोलेस्ट्रॉल है तो आप अधिक वसा वाले पदार्थों का सेवन न करें।