हत्या की सजा काट रहे पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की हत्या कर किया सुसाइड

ख़बरें अभी तक। आज रोहतक शहर की रामगोपाल कॉलोनी में एक पूर्व सैनिक ने अल सुबह अपनी पत्नी की डंडे से निर्मम हत्या कर दी उसके बाद खुद भी रस्सी के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई। दोनों दम्पति अकेले रह रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। मृतिका का नाम कृष्णा है जबकि उसके पति का नाम समुंदर सिंह हुड्डा है। समुंदर सिंह एक हत्या के मामले में सजा काट रहा था और वह पैरोल पर एक हफ्ते पहले घर पर आया हुआ था। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उसके बाद उसके परिजनों को फोन कर बुलाया गया। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

रामगोपाल कॉलोनी के निवासी समुंदर सिंह हुड्डा उम्र करीब 60 साल सेना व रेलवे में नौकरी से रिटायर्ड था। आज सुबह उसने अपनी पत्नी कृष्णा उम्र 58 साल की डंडे से बड़ी ही बेहरमी से हत्या कर दी। उसके बाद रस्सी से खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सात साल पहले गांव जसिया में जमीनी विवाद के चलते उसने अपने छोटे भाई पर गोली चला दी थी मगर भाई को गोली न लग कर उसकी बेटी को जा लगी थी गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई थी। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था। वह एक हफ्ते भर पहले छुट्टी पर आया था। उसके दो बेटे व एक बेटी है जो बाहर नौकरी करते है। दोनों दम्पति घर पर अकेले थे। मकान के ऊपर किराए दार रहते थे। जैसे ही उन्होंने बुजर्ग महिला को मर्त देखा उसके बाद 100 नम्बर पर इसकी सूचना दी।

मृतक समुंदर सिंह के परिजनों के अनुसार हमे तो पड़ोसियों ने सुबह फोन किया यह घटना हो गई उसके बाद यहां आये तो उसकी पत्नी खून से लथपथ लड़ी थी और वह रस्सी से लटका हुआ है। यह फौज व रेलवे में नौकरी कर चुका है। जिसने सात साल पहले अपने भाई के साथ जमीनी विवाद के कारण एक बच्ची की हत्या की थी। उसी के कारण जेल में था। यह अभी छूट्टी पर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार हमे जैसे इस घटना की सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे है। पुलिस ने एफएसएल को मौके पर बुला कर मुआयना किया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।