जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर बोले सीएम त्रिवेंद्र, आरोपी चाहे आसमान में हो या पाताल में, हर हाल में पकड़ा जाना चाहिए

ख़बरें अभी तक। राजधानी देहरादून में अवैध शराब हत्याकांड में हर तरफ सरकार की बदनामी होने के 3 दिन बाद मुख्यमंत्री को भी गुस्सा आ गया है। मुख्यमंत्री 3 दिन से राजधानी देहरादून से बाहर मुंबई किसी काम से गए थे जहां मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी हस्तियों के डायलॉग सुन रहे थे और अपने उत्तराखंड की उपलब्धियां बता रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ मुंबई में उनका पूरा अमला भी गया था कल शाम जब मुख्यमंत्री मुंबई से वापस लौटे तो उन्हें याद आया राजधानी में कुछ घटना भी घटित हुई है तो उन्होंने भी मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अधिकारियों तक की क्लास लगा डाली।

3 दिन के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुंबई से वापस लौटे तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था अब यह बात समझ से परे हैं क्या इन 3 दिनों में मुख्यमंत्री तक जहरीली शराब कांड की सूचना नहीं पहुंची थी कैसे मुख्यमंत्री का सूचना तंत्र था जिन्होंने मुख्यमंत्री को यह बात तक नहीं बताई। देहरादून में जहरीली शराब कांड के बाद हर तरफ सरकार की बदनामी हो रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस शराब कांड के मुख्य आरोपी पूर्व भाजपा के पार्षद घोंचू भाई को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने कहा आखिरी इसको अब तक पकड़ा क्यों नहीं गया है यह चाहे पाताल में हो या पानी के नीचे हो इसे कहीं से भी ढूंढ कर लाओ। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि ऐसी घटना की पुनरावृति हो गई पूरे राज्य में कहीं भी तो आप सब लोग देख लेना मैं इस पर बड़ी कार्रवाई करूंगा।