Realme 5 Pro आज Flipkart पर दोपहर 12 बजे से होगा सेल के लिए उपलब्ध, ये है इससे जुड़े कुछ खास ऑफर्स

खबरें अभी तक। Realme 5 Pro लॉन्च होते ही यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। आप जानते ही होंगे कि पहली सेल के दौरान इसके 1,30,000यूनिट्स सोल्ड आउटो हो गए थे। साथ ही यह जानकारी खुद कंपनी द्वारा दी गई थी। अगर अप भी इस फोन को खरीदने के इच्छुक हो तो कंपनी का यह लोकप्रिय स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जिसे आप कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर जाकर खरीद सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन की खरीदारी पर आपको कई खास ऑफर्स भी दिए जा रहे है। जिनका आप लाभ उठा सकते हो।

अब हम आपको बता देते है कि Realme 5 Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 4GB रैम + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 13,999 है। जबकि 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 14,999 है। वहीं 8GB + 1284GB मॉडल को Rs 16,999 में खरीद सकते हैं। साथ ही फोन को Flipkart पर नो कोस्ट ईएमआई विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है जिसके बाद यूजर्स को हर महीने केवल Rs 2,500 ईएमआई देनी होंगी।

साथ ही स्मार्टफोन पर Rs 7,000 का Jio Benefit भी दिया जा रहा है। अन्य ऑफर्स के बारें में बताए तो इसमें Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और ICICI Bank बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत तक के कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। वहीं MobiKwik पर Rs 750 का सुपरकैश भी प्राप्त किया जा सकता है।