फिल्म ‘द स्काई इज पिंक ‘का पहला गाना ‘दिल ही तो है’ हुआ रिलीज,सीक्रेट रोमांस बेस्ड है सॉन्ग

खबरें अभी तक। बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक ‘का पहला गाना ‘दिल ही तो है’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर पर फिल्माया गया है। गानें में दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने लायक है। यह लव ट्रैक है जो दिल्ली की गलियों में शूट किया गया है। ये सीक्रेट रोमांस बेस्ड सॉन्ग है। इस गाने में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है। दिल ही तो है को अरिजीत सिंह और अनतरा मितरा ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को प्रीतम ने कंपोज किया है। वहीं इसके लिरिक्स गुलजार द्वारा लिखे गए हैं। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

बता दें कि गाने को यूट्यूब पर अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि ‘द स्काई इज पिंक’ मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। आयशा पल्मनरी फाइबरोसिस  नाम के बीमारी से ग्रसित थीं। प्रियंका और फरहान ने फिल्म में आयशा के पेरेंट्स की भूमिका निभाते दिखाई दे रहे है। प्रियंका अदिति चौधरी और फरहान अख्तर निरेन चौधरी के किरदार में नजर आ रहे हैं। जबकि जायरा ने आयशा का किरदार निभाया है। इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।