प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की प्रदर्शनी

खबरें अभी तक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शन लगाई गई है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत लगाई प्रदर्शनी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे, इस चित्र प्रदर्शनी में बचपन से प्रधानमंत्री बनने तक की तस्वीरें और कहानियां मौजूद थी।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि बचपन से ही मोदी के जीवन में समर्पण था और आज वह उसी समर्पण व संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से जो देश की मुश्किल थी उसे खत्म किया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर भारत का एकीकरण किया। भारत की ऐतिहासिक भूल को सुधारा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी ने धर्म और जाति की भावना से परे हटकर सबका विकास किया। सदियों से कुप्रथाओं में जकड़ी नारी शक्ति को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अंदर संघर्ष करने की शक्ति प्रदान होगी।

गौरतलब है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा। भाजपा इसे सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है आज इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी हुई संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में प्रदर्शनी रखी गई कल उत्तरप्रदेश के 75 ज़िलों में इसी तरीक़े से प्रदर्शनी रखी जाएगी और आज राजधानी लखनऊ की प्रदर्शनी का ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ़ीता काटकर उद्घाटन किया और सभी उपलब्धि और संघर्ष का अवलोकन किया।