प्रधानमंत्री व प्रदेश के सीएम ने लड़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई

खबरें अभी तक। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने महा संपर्क अभियान के तहत भिवानी महेंन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अनेक कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत आज भिवानी के विश्राम ग्रह में 11 सितंबर से 15 सितंबर तक चले महासम्पर्क अभियान का समापन किया । इस अवसर पर जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं ने शिरकत की। इसके उपरांत सांसद ने भिवानी के हांसी गेट तक महासम्पर्क अभियान चलाया।

कहा कि इस अभियान में पन्ना प्रमुख व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मजबूत भूमिका रही और वे घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया है । कहा कि लोगों के बीच पहुंच कर बताया जा रहा है कि पार्टी ने किस प्रकार के विकास कार्य किए हैं । महा संपर्क अभियान के बारे में बोलते हुए भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह अभियान  देशभर में चलाया जा रहा है और हरियाणा प्रदेश के अंदर भी प्रदेश सरकार द्वारा अभियान शुरू किया गया है ।

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया है और महा संपर्क अभियान के तहत लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई है कि किस प्रकार से पार्टी ने 5 साल में जो विकास की गति को आगे बढ़ाया है । सांसद ने कहा कि  केंद्र व प्रदेश सरकार ने भर्ष्टाचार को खत्म करने के लिए उच्च स्तर तक प्रयास किया है जिसके बल पर ऊपरी स्तर तक काफी हद तक इस बुराई पर अंकुश लगा है। कहा कि भ्रष्टाचार में छोटा नेता हो या बड़ा नेता या फिर अधिकारी कोई भी हो वह सहन नहीं होगा। कहा कि हमें भी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार के साथ आगे आना चाहिए।

लोकसभा क्षेत्र में महासम्पर्क अभियान रहा पूर्ण रूप से सफल रहा है। 11 सितंबर से 15 सितंबर तक चला महा संपर्क अभियान,आज भिवानी में हुआ सम्पन हुआ है जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। सांसद ने कहा कि 23 सितंबर को भिवानी में अमर शहीद रावतुलाराम के बलिदान दिवस पर उन्हें प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में याद किया जाएगा। जिसके लिए भिवानी का सेठ किरोड़ीमल पार्क स्थल चयन किया गया है। कहा कि सभी वर्ग का साथ लेकर यह अमर शहीद रावतुलाराम को याद किया जाएगा और इसमें उनका प्रयास रहेगा की कोई बड़ा नेता भी पहुंचेगा।