OMG: व्हीलचेयर पर भारत लौटे इरफान खान, फैंस देखकर हो गए परेशान

खबरें अभी तक। हाल ही में इरफान खान को लेकर एक चिंतित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है। जी हां, आपको बता दें कि पिछले काफी समय से लंदन में फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रहे इरफान अब मुंबई लौट आए हैं। लेकिन उनकी ये वापसी सभी को चिंता में डालने वाली हैं। बात ये हैं कि इरफान खान को मुंबई एअरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठकर वापस आते हुए स्पॉट किया गया। जिसमें की वो अपना मुंब छिपाते नजर आए। मुंह छिपाने के पीछे कारण ये था कि कोई उन्हें पहचान ना सके। लेकिन एअरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी से इरफान बच नहीं सके और उन्हें स्पॉट कर लिया गया तो वहीं इसी दौरान उनके साथ मौजूद लोग पैपराजी के कैमरे को दूर करते दिखाई दिए।

देखिए कही ना कही इरफान खान का इस तरह वतन वापस आना उनके फैंस के लिए वाकई परेशान करने वाली बात हैं। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि पिछले साल इरफान खान ने ट्विटर के जरिए फैंस को अपने रेयर बीमारी के बारे में बताया था जिसके बाद पता चला कि उन्हें कैंसर है। जिसके इलाज के लिए इरफान सालभर लंदन में रहे और वहीं अपना इलाज भी कराया। जिसके बाद इस साल की शुरुआत में वो भारत वापस लौटे आए थे।