नाहन में ‘जल शक्ति अभियान’ तथा ‘फिट इण्डिया मूवमेंट’ को लेकर जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

ख़बरें अभी तक: प्रधानमंत्री नरेद्र  मोदी ने देश को खुशहाली व् सशक्त करने लिए दो महत्वपूर्ण अभियान आरम्भ किये हैं जिनमे से एक है जल शक्ति अभियान व दूसरा फिट इण्डिया मूवमेंट। इन्ही अभियानों को जन-जन तक ले जाने के लिए आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्कूली बच्चों को लेकर 3 किलोमीटर की जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की और रैली को हरी झंडी दिखाकर चौगान से रवाना किया। यह रैली पुरे शहर की परिक्रमा करते हुए लोगों को जल शक्ति अभियान तथा फिट इण्डिया मूवमेंट के बारे में जागरूक करेगी।

हाथों में बैनर लिए व स्लोगन बोलते हुए ये बच्चे लोगों को आज जागरूक करेंगे व् उनसे इन अभियानों का हिस्सा बनने की अपील भी करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जल शक्ति अभियान प्राकृतिक तोर पर जल संचय को लेकर शुरू किया गया है क्योंकि जल है तो कल है। जिला भर में प्राचीन जल स्रोत्रों का जीर्णोधार किया जा रहा है। बिंदल ने कहा कि यदि समाज स्वस्थ होगा तो देश स्वस्थ होगा इसी को लेकर फिट इण्डिया मूवमेंट शुरू किया गया है व् योग तथा व्यायाम से लोगों को स्वस्थ रहने बारे बताया जा रहा है।