दूध के साथ इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन, होगा नुकसान

ख़बरें अभी तक। आज हम आपको बताएंगे दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। सभी को पता है कि दूध में पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते है। इसमें मौजूद इसमें मौजुद कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बेहद लाभदायक है। लेकिन कभी-कभी हम दूध के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो हमारी शरीर को नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको बताएंगे दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

  • दूध पीने के पहले और बाद में या साथ में कभी फल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है।
  • दूध और मछली को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
  • दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। इन्हें साथ खाने से गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।
  • उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • दूध और केला भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि दूध और केला दोनों ही कफ बनाता है। दोनों को साथ खाने से कफ तो बढ़ता ही और पाचन पर भी असर पड़ता है।
  • अगर आप दूध के साथ तला-भुना या नमकीन खातें है तो इनका पाचन आसानी से नहीं हो पाता। लगातार इसे खाने से त्वचा के रोग हो सकते हैं।