Amazon Mi Sale का कल हैं आखिरी दिन, जल्द उठाए ऑफर्स का लाभ

खबरें अभी तक। Amazon Mi Sale का कल आखिरी दिन है। बता दें कि Mi की सेल Amazon पर चल रही है। अगर आपने अभी तक मिल रही डील्स को चेक नहीं किया है या इस पर मिल रहे बड़े डिस्काउंट के बारे में आपको अभी तक मालूम नहीं था, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, इस सेल में हाल ही में लॉन्च हुआ Mi A3 भी सेल के लिए उपलब्ध कराए गए है। इसी के साथ Mi सेल में Redmi 7, Redmi Y2, Redmi 6 Pro, Redmi 6A और कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स बेहद कम कीमत में मिल रहे हैं।

Mi A3 मिल रहा Rs 2,000 के डिस्काउंट के साथ: Mi A3 के 4GB/6GB दोनों वेरिएंट्स पर Amazon पर सेल के दौरान Rs 2000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 4030mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 128GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। Mi A3 में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 48+8+2MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi 7 2GB+32GB वेरिएंट मिल रहा Rs 7,499 में: Rs 10000 से कम के सेगमेंट में इस Amazon Mi Sale में Redmi 7 को खरीदा जा सकता है। इस फोन के दोनों ही वेरिएंट कम कीमत में सेल में उपलब्ध है। इसी के साथ इनपर नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर का चुनाव कर के आप अतिरिक्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। Redmi 7 में 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Redmi 6 Pro Rs 4,500 तक के डिस्काउंट के साथ अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध है। इस फोन का FHD डिस्प्ले इसका प्लस प्वाइंट है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 12+5MP रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके 32GB वेरिएंट पर Rs 3500 का डिस्काउंट मिल रहा है और 64GB वेरिएंट पर Rs 4500 का डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi 6 पांच कलर विकल्प के साथ उपलब्ध है।