हरियाणा : इनेलो के पांच विधायकों की सदस्यता हुई रद्द

खबरें अभी तक। इनेलो के पांच विधायको की सदस्यता हुई रद्द, जिसके लिए इनेलो ने पार्टी के पांच विधायको की दलबदल कानून के तहत शिकायत दी गयी थी। विधानसभा स्पीकर द्वारा नैना चौटाला ,राजदीप फौगाट ,अनूप धानक,पिरथी नम्बरदार और नसीम अहमद की सदस्यता रद्द की गयी। जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने पांचों विधायको को अपने फैसले में अयोग्य करार दिया गया है। चार विधायकों की शिकायत पहले बलवान दौलतपुरिया और बाद में अभय चौटाला ने शिकायत दी थी। नसीम अहमद की दलबदल की शिकायत रामचंद्र कंबोज और अभय चौटाला ने दी थी।

स्पीकर ने नसीम अहमद के सुनवाई के लिए नहीं पहुंचने पर एक्सपार्टी मानते हुए उनकों अयोग्य करार दिया है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि एक शिकायत पर चार विधायकों को अयोग्य करार दिया है, इसी तरह दूसरी शिकायत पर नसीम अहमद को अयोग्य करार दिया है। स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता विपक्ष चुना है और कांग्रेस के प्रस्ताव को विधानसभा ने मंजूरी दे दी है।