INLD को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, लोकदल के कद्दावर नेता अशोक अरोड़ा ने दिया इस्तीफा

इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इनेलो से इस्तीफा दे दिया है.  आज पंजाबी धर्मशाला में कार्य़कर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद अशोक अरोड़ा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.बता दें कि कई दिनों से उनके कांग्रेस में जाने की चर्चाएं चल रही है।

बता दें कि अशोक अरोड़ा इनेलो के साथ करीब 30 वर्षों से हैं। पूर्व पीएम स्वर्गीय देवीलाल और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नजदीक में 15 साल तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे है अशोक अरोड़ा।साथ ही चार बार विधायक व परिवहन मंत्री और विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं।