आरटीआई में खुलासा अन्तरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हेमा मालिनी के डांस पर खर्च हुए 29.17 लाख

ख़बरें अभी तक। आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने खुलासा किया है कि दो वर्ष पूर्व अन्तरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2017 में हेमामालिनी को एक डांस शो के लिए कुल 29.17 लाख व मनोज तिवारी को गीत कार्यक्रम के लिए 15 लाख रूपये दिए गए. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित सात हस्तियों को साढ़े सैंतीस हजार रूपये कीमत वाली भागवत गीता गिफ्ट की गई. समारोह पर कुल 12.15 करोड़ रूपये खर्च हुए. समारोह के प्रचार पर ही 71.26 लाख रूपये खर्च कर दिए. पौने चार लाख रूपये में मात्र दस भागवत गीता खरीदी गई. दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेस में पर 35.35 लाख रूपये खर्च कर दिए.

आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने बताया कि कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) को खर्च का ब्यौरा देने में पौने दो वर्ष का लंबा समय लग गया. करीब दो वर्ष वर्ष पहले 27 नवम्बर 2017, 18 दिसम्बर  2017 व 11 जनवरी 2018 को लगाई तीन अलग आरटीआई की सूचना राज्य सूचना आयोग के हस्ताक्षेप व जुर्माने के नोटिसों के बाद 18 अगस्त 2019 को केडीबी के संपदा प्रबंधक राजीव शर्मा ने दी है. कपूर ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि केडीबी के खर्च का लेखाजोखा पारदर्शी नहीं है, इसमें गड़बड़झाला है. आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के धन को वोट बैंक की राजनीति के लिए पानी की तरह बहा रही है.

37,500 रूपये वाली भागवत गीता गिफ्ट में लेने वालों की सूची:

1.राष्ट्रपति भारत सरकार, 2. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 3. मुख्ययमंत्री मनोहरलाल खट्टर, 4. कुमारी उमा भारती तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री, 5. रंजन गोगोई तत्कालीन रेल राज्य मंत्री, 6. कुमारी मानुषी छिल्लर, मिस वल्र्ड, 7. आरएसएस नेता रामलाल.

हेमामालिनी को 29.17 लाख व मनोज तिवारी को 15 लाख मिले:-

भाजपा सांसदों पर कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड विशेष मेहरबान रहा। भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी को राधारास बिहारी नृत्य शो के लिए कुल 29,17,645 रूपये मिले. इसी प्रकार भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को 28 नवंबर 2017 को मुख्य पंडाल में प्रस्तुति के लिए 15 लाख रूपये दिए गए. जबकि इसी दिन मुख्य पंडाल में निर्णय सामाधिया (छोटे कृष्ण) व विशाल करवाल (बड़े कृष्ण) को प्रस्तुति पर मात्र दो-दो लाख दिए गए. एनएसवी प्रोडक्शन की निम्मी सिंह को 15-15 मिनट की तीन फिल्में बनाने के लिए कुल 23,89,500 रूपये का भुगतान किया गया. विशिष्ट अतिथियों को बांटने के लिए अतुल्य कुरूक्षेत्र की 2000 प्रतियां व इन्के्रडिबल कुरुक्षेत्रा की 3000 प्रतियां 260 रूपये/प्रति के रेट से कुल 12,43,500 में प्रकाशित कराई गई.

कुल 1730 भागवत गीता गिफ्ट की :-

कुल 10,82,000 में खरीदी गई 1730 भागवत गीता गिफ्ट में बांटी गई. जिसमें 37,500 रूपये के रेट से 10 भागवत गीता (सिगनेचर एडिशन) कुल 3,75,500 रूपये में सहारनपुर से खरीदी गई. आठ सौ रूपये के रेट से 40 भागवत गीता 32 प्रतिशत डिस्काउंट से 21,760 रूपये में व 1680 भागवत गीता 600 रूपये/प्रति के रेट से 32 प्रतिशत डिस्काउंट से 6,85,440 रूपये में खरीदी गई.

प्रेस कान्फ्रेंस में 35,35,492/ रूपये के गिफ्ट पैक बांटे:-

अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंति महोत्सव-2017 बारे 17 अक्टूबर 2017 को हरियाणा भवन नई दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस के लिए 500 वरिष्ठ पत्रकारों व केन्द्रीय मंत्रियों के लिए गिफ्ट पैक बनवाए गए। इसके इलावा कुरूक्षेत्र में महोत्सव के दौरान आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के लिए भी 500 गिफ्ट पैक बनवाए गए. इन 1000 गिफ्ट पैक पर कुल 35,35,492 रूपये खर्च किए गए. जूट बैग के इस गिट पैक में अतुल्य कुरूक्षेत्रा की एक पुस्तक, तांबे का एक श्री कृष्ण शंख, डायरी, पैन व पीले सॉटन के कपड़े में लिपटी एक भागवत गीता शामिल थी. राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2017 पर खर्च का ब्यौरा :-

1.सांस्कृतिक कार्यक्र्रम = 162.98 (लाख रूपये)

2.भोजन रिफ्रेशमेंट= 41.59 (लाख रूपये)

3 यात्री निवास, होटल, धर्मशाला= 40.56(लाख रूपये)

4.स्मृति चिन्ह, गिट आईटम (डायरी, पैन,जूट बैग)= 42.18 (लाख रूपये)

5 उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से अस्थाई बिजली कनेक्शन= 34.04 (लाख रूपये)

6 अस्थाई टैंट= 0.28 (लाख रूपये)

7 पब्लिसिटी/प्रचार=71.26 (लाख रूपये)

8 फलावर डैकोरेशन=8.07 (लाख रूपये)

9 फोटोग्राफीभ्एवं वीडियोग्राफी=6.58 (लाख रूपये)

10 फलेक्स, बोर्ड= 26.32 (लाख रूपये)

11 अष्टादश श्लोकी गीता का विश्वव्यापी उच्चारण 18000 छात्रों द्वारा= 71.47 (लाख रूपये)

12 साउंड सिस्टम की अस्थाई व्यवस्था= 5.72 (लाख रूपये)

13 कलाकारों व दस्तकारों की अस्थाई व्यवस्था= 9.52 (लाख रूपये)

14छह दिन के लिए मल्टीमीडिया शो= 247.00 (लाख रूपये)

15 टॉयलेट वैन, स्वच्छता, साफ-सफाई= 24.24 (लाख रूपये)

16 मुख्य पंडाल का निर्माण(सिवल कार्य, टैंट, साउंड सिस्टम, विद्युतीकरण, सौन्दर्यीकरण, जनरेटर सैट आदि सहित) = 263.93 (लाख रूपये)

17 ई-रिक्शा के किराए के आधार पर व्यवस्था व चार्जिंग स्टेशन की स्थापना= 6.55 (लाख रूपये)

18एग्जिबिशन/पैविलियन (हरियाणा, यूपी, झारखंड) = 43.59 (लाख रूपये)

19 अस्थाई सीसीटीवी व्यवस्था= 10.00 (लाख रूपये)

20 अस्थाई एलईडी स्क्रीन व एलईडी मोबाइल वैन= 4.18(लाख रूपये)

21 रंगोली= 2.76 (लाख रूपये)

22 कलाकारों/दस्तकारों/दुकानों की बीमा= 5.90 (लाख रूपये)

23 मैराथन दौड़= 21.60 (लाख रूपये)

24 वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता= 9.62 (लाख रूपये)

25 भारत संदेश यात्रा= 31.40 (लाख रूपये)

26 फुटकर/परिवहन खर्च/पैट्रोल/डीजल वगैरह= 23.61 (लाख रूपये)

कुल खर्च = 1214.95 (लाख रूपये)