बुजुर्ग पर महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

खबरें अभी तक। कोतवाली सदर थाना क्षेत्र मैं रहने वाले एक बुजुर्ग पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसने कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अनवर हुसैन से नया गांव लाकडी में 100 गज के प्लाट का 4 लाख रुपए में तय किया था। दो लाख रुपए अनवर हुसैन को वह दे भी चुकी थी। आरोप है कि इसके बाद भी महिला के नाम प्लाट का बैनामा नहीं किया गया। महिला ने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने उसे नई बस्ती स्थित अपने घर पर बुला लिया। यहां पर महिला अपनी जेठानी के साथ गई थी।

महिला की जेठानी को घर के बाहर रोक दिया गया। महिला को घर के अंदर ले जाया गया। वहां पर अनवर के साथ एक युवक भी था। घर के अंदर महिला से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जब इस घटना पर आरोपी से बात की तो आरोपी ने अपने आपको बेहगुन बताया और गलत आरोप लगाने की बात कई है वहीं सीओ कोतवाली ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा चुका है और मामले की जांच की जा रही है।