सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे सहारनपुर, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

खबरें अभी तक। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पहुंचे जहां उन्होंने गंगोह विधानसभा में एक जनसभा को सम्बोंधित किया। मुख्यमंत्री ने आज जिले में होने वाले 450 करोड़ के विकास कार्यों व योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने सहारनपुर के विकास का खाका खींचा और लोगों को सुशासन के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है। लंबे समय से देश में उपेक्षित पड़ा उनका 370 को समाप्त करना कश्मीर के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इसके साथ ही तीन तलाक को समाप्त करने का जो बीड़ा उठाया गया है, वह सिर्फ मुस्लिम महिलाओं तक सीमित नहीं है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मसला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के सम्मान तीन तलाक को समाप्त किया। इसके साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर जरूरतमंद के घर शौचालय बनवाये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर जिला लंबे समय बाद अब राष्ट्रवाद की राह पर है। हमारा वादा है कि हम इस जिले का काफी विकास करेंगे। सहारनपुर में एयरपोर्ट होने से दिल्ली की दूरी घटेगी। यहां एयरपोर्ट बनाने पर सरकार तेजी से काम कर रही है।

वंही सहारनपुर वासियों को एक विश्वविद्यालय देने का वादा भी मुख्यमंत्री ने किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमसे पहले प्रदेश की सत्ता सपा सरकार के पास थी तो यहां पर दंगा ही दंगा होता था। बवाल ही था। आप सभी से वादा है कि प्रदेश में अब कोई दूसरा कैराना नहीं बनेगा प्रदेश में कोई पलायन नही होगा। कैराना में पीएसी की बटालियन स्थापित होने जा रही है। सरकार बिना भेदभाव के हर योजना क्रियान्वित कर रही है। हम प्रदेश का व्यापक और वास्तिविक विकास कर रहे हैं। सपा सरकार में नौकरी एक ही बिरादरी के लोगों को मिलती थी, अब ऐसा नहीं होता है। विकास में किसी की जाति नहीं देखी जा रही है। सरकार अपराध व भ्रस्टाचार के लिए 0 टोरलेन्स की नीति पर काम कर रही है अपराधी डरे हुए है बदमाश प्रदेश से गायब हो गए है सरकार की नीति साफ है। गरीबो, किसानों, जनता का शोषण कर उनका हक मारने वाले और नोजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग सीधे जेल जाएंगें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अन्नदाता की और अधिक ध्यान दे रही है, जो अभी तक उपेक्षित थे। प्रदेश के चार करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान योजना का लाभ पहुंच गया है। इसके साथ निराश्रित गौवंश के लिए हर जनपद को धनराशि दे दी गई है। अगर कोई किसान अपनी मर्जी से गौवंश को अपने घर में रखेगा तो उसे 900 रुपये देंगे। किसी कीमत पर गौ हत्या नहीं होने देंगे,  न ही किसी किसान की फसल को बर्बाद होने देंगे।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर के कई उद्योग बन्द थे, उनको चालू किया गया है। नानोता चीनी मिल की डिस्टलरी चलाई जाएगी। बिडवी चीनी मिल को भी चलाने की योजना। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में पांच वर्ष से गन्ना का भुगतान बकाया था। हमने 73 हजार करोड़ का बकाया भुगतान किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी से कोई भेदभाव नहीं कर रही है। हमारी की योजना सबको जोडऩे की है। आपसे मेरा वादा है कि हम एक एक समस्या का समाधान करेंगे। हमने खांडसारी उद्योग का लाइसेंस फ्री किया है। अब शाकम्भरी देवी को पर्यटन के नक्शे पर लाया जाएगा। इसके साथ ही सहारनपुर में यूनिवर्सिटी के लिए जमीन चयन का काम चल रहा है। आप लोग यह चिंता न करें कि लखनऊ कितनी दूर है। सरकार आपके पास आएगी आपको लखनऊ नहीं आना पड़ेगा। प्रदेश में अपराध के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो रहा है और न ही होगा। अपराध करने वालों की जगह सिर्फ जेल है। हमको प्रदेश में बेहद सुकून वाला माहौल बनाना है।