फूड डिलीवरी एप Swiggy ने लॉन्च की अपनी एक और सर्विस, जानिए

खबरें अभी तक। फूड डिलीवरी एप Swiggy ने हाल ही में अपनी एक नई सर्विस ‘Swiggy Go’ लॉन्च की है। जी हां, इस नई सर्विस के जरिए Swiggy फूड के साथ-साथ दूसरे सामान के लिए पिक अप और ड्रॉप सर्विस अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराएगा। वहीं Swiggy गो सर्विस में यूजर्स की यूजर्स के जरूरी डॉक्यूमेंट या किसी भूले हुए जरूरी सामान की डिलीवरी भी की जा सकेंगी।

खास बात तो ये है कि Swiggy Go सर्विस उन लोगों के बेहद काम आएगी जो कि जल्दबाजी में कोई भी जरूरी सामान घर पर भूल जाते हैं। इस सर्विस द्वारा उस सामान को भूलने वाली जगह से पिक किया और फिर उसकी डिलीवरी की जाएगी। अगर इस सर्विस में क्या क्या डिलीवर होता है बताए तो, इसमें जरूरी दस्तावेज, चाबी, लंच बॉक्स या कोई और सामान आता है। वैसे कहा जाए तो स्विगी की नई सर्विस पहले से चल रही स्विगी स्टोर सर्विस का ही एक अहम हिस्सा है।