दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में INSO के कार्यकारिणी की घोषणा की

हरियाणा में आगामी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में इनसो के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके भावी रणनीति पर चर्चा की। वहीं इस बैठक में दिग्विजय चौटाला ने इनेसो के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद इनसो की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी की घोषणा की है।

बैठक के बाद उन्होंने बताया कि इनसो ने केयू में तीन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की है। इनमें अजय खटकड़ को अहम जिम्मेदारी देते हुए चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी है, जबकि नवीन सिहाग को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं दीपेंद्र बराड़ केयू में कैंपस प्रेजिडेंट होंगे।

इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों और डॉ अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन इनसो के लिए नवनियुक्त युवा साथी अपने साथ नए साथियों को जोड़े और संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करे।