रितेश देशमुख ने गणेश चतुर्थी पर अपने हाथों से बनाई गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मुर्ति

खबरें अभी तक। 2 सितंबर को पूरे देश में धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके को लेकर सभी लोगों में काफी उत्साह देका गया है इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने भी अपने घर भगवान गणेश की मुर्ति स्थापित की है। लेकिन आपको बता दें कि गणेश की मुर्ति की सबसे खास बात यह कि इसे खुद एक्टर ने अपने हाथों से तैयार किया है। रितेश देशमुख द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, उन्होंने पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखते हुए इसे इको फ्रेंडली बनाया गया है।

बात ये है कि रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा बनाते दिखाई दे रहे हैं। मिट्टी से तैयार ये मूर्ति पूरी तरह से पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं। इस वीडियो को शेयर कर रितेश ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है। वहीं एक जागरूक नागरिक बनने की बात कही है। वहीं ये पहली बार नहीं है जब रितेश देशमुख ने पर्यावरण बचाने और इको फ्रेंडली मूर्ति के इस्तेमाल की बात कही हो। पिछले साल भी वो लोगों से इसी की अपील करते दिखाई दिए थे।

अगर बात करें वर्कफ्रंट की तो रितेश देशमुख आने वाले समय सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मरजावां और हाउसफुल 4 में नजर आएंगे।