मां करीना को योग करते लगातार निहार रहे बेटे तैमूर, देखें वीडियो

खबरें अभी तक। सैफ अली खान और करीना कपूर के शहजादे तैमूर अली खान पैपराजी के फेवरेट स्टारकिड हैं। हो भी क्यों ना एक तो तैमूर इतने क्यूट दुसरा नवाबों के परिवार से। वहीं तैमूर की नॉर्मल फोटो हो या कोई स्पेशल वीडियो, फैंस के बीच उनकी हर तरह की फोटो-वीडियो को हमेशा ही अटेंशन रहता है। तैमूर का एक ऐसा ही क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अगर बात करें हाल की तो इस टाइम लैप्स वीडियो में तैमूर ट्रेडमिल पर बैठे अपनी मां करीना को योग करते देख रहे हैं। वीडियो में करीना सूर्य-नमस्कार करती नजर आ रही है। वहीं ट्रेडमिल पर बैठकर तैमूर उन्हें लगातार देखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर कैजुअल गेटअप में बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं। खैर, तैमूर का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।