हड़ताल पर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बनी सहमति

खबरें अभी तक। नगर पालिका, परिषद और निगमों की  27 अगस्त से चली आ रही हड़ताल पर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच सहमति बन गई है। इस बारे में शुक्रवार को चंडीगढ़ में जानकारी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि इस हड़ताल के संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल पर फैसला हो गया है।

जिसके तहत सरकार द्वारा ठेका प्रथा खत्म करने, ठेका कर्मचारियों को 15 हजार रुपए वेतन देने व 1346 फायरमैन व ड्राइवरों को निकाले नहीं जाने और पे रोल पर रखने जैसी अनेक मांगों पर सहमति बन गई है। उन्होंने कर्मचारियों से तुरंत काम पर लौट कर प्रदेश की सफाई व्यवस्था सुचारू करने की अपील की है।