हरतालिका तीज के व्रत के दौरान महिलाएं रखें इन बातों का विशेष ध्यान

ख़बरें अभी तक। हरतालिका तीज को सुहागिन महिलाओं का त्योहार है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस व्रत को करती हैं। व्रत रखने के दौरान कुछ नियमों का पालन करना होता है। कई बार महिलाएं इसे भूल जाती हैं। जिसे व्रत करने के बाद भी उसका फल नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं क्या है वह नियम

मान्यता है कि व्रत रखने वाली महिलाओं को रात को सोना नहीं चाहिए। पूरी रात जगकर महिलाओं के साथ मिलकर भजन कीर्तन करना चाहिए।

इस दिन घर के बुजुर्गों को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और उन्हें दुखी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों को अशुभ फल मिलता है।

व्रत के दौरान महिलाओं को दूध नहीं पीना चाहिए। इस व्रत में दूध पीना विशेष अशुभ माना जाता है।